फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Police, action, raid, Pathankot, SUJANPUR.

नशे पर शिकंजा कसने के लिए खानापूरी

Tue, 27 May 2014 10:48 PM IST
पठानकोट/सुजानपुर।
पठानकोट/सुजानपुर। Updated Tue, 27 May 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
 Police, action, raid, Pathankot, SUJANPUR.
मंगलवार को नशा रोको अभियान के तहत जिले भर में कई जगह पुलिस की ओर से की गई छापामारी महज खानापूरी साबित हुई। छापामारी की भनक लगने से पहले ही नशा तस्कर और उनके गुर्गे भूमिगत हो गए। ऐसे में पुलिस के छापामार दस्ते में शामिल पुलिस के चार सौ मुलाजिम महज साढ़े 277 लीटर देसी शराब की बरामदगी कर दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता रहे।
विज्ञापन


एसपी (डी) जसपाल सिंह की अगुवाई में धार कलां के डीएसपी कमल सिंह के नेतृत्व में सुजानपुर, शाहपुरकंडी, तारागढ़, धार कलां पुलिस थानों के 200 मुलाजिमों की टीम ने सुजानपुर के मोहल्ला प्रेम नगर में सुबह पांच बजे ही घरों को घेर लिया। घरों में घुसकर तलाशी की।  इस दौरान विस्तर पर सोए लोगों को जबरदस्ती उठाया गया। पुलिस ने सुजानपुर में लीलो के घर से साढ़े 67 हजार लीटर शराब बरामद की है।
विज्ञापन


 जबकि वहां से एक महिला मौके से फरार होने में कामयाब रही। इसी तरह राकेश कुमार के पास से साढ़े 67 लीटर, सनीता से साढ़े 67 और चंद्र कांता से 75 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। वहीं एक टीम ने एसपी हेडक्वार्टर नरेंद्र कुमार बेदी के अगुवाई में डीएसपी (डी) जगजीत सिंह, थाना डिवीजन नं.1, 2, सदर और सीआईए स्टाफ और पुलिस लाइन के दो सौ पुलिसकर्मियों ने धक्का कालोनी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सैली कुलियां में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन नशा तस्कर पहले ही नशीली वस्तुओं को ठिकाने लगा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि तलाशी अभियान के दौरान लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। सुबह सुबह छापेमारी के बाद लोगों को सोच में कुछ नहीं आया कि उनके घर पर पुलिस ने चोरों की तरह धावा क्यों बोला है। एसएसपी पठानकोट राकेश कौशल ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ  एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
अब तक गिरफ्तार हुए 24 आरोपी
पठानकोट। एसएसपी पठानकोट राकेश कौशल ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत जिले में एक्साइज एक्ट के तहत 17 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस की ओर से लगभग 429 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 13 मुकदमे दर्ज कर 8 ग्राम स्मैक, 1.1 किलोग्राम नशीला पाउडर, 80  ग्राम चरस, 300 कैप्सूल, 520 नशीली गोलियां बरामद कर 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
तड़के कार्रवाई से मचा हड़कंप
सुबह पांच बजे कालोनी में भारी संख्या में मौजूद पुलिस जवानों को देखकर आम जनता भयभीत हो गई। लोगों के घरों में छापामारी के लिए जब पुलिस के जवान पहुंचे तो सभी अवाक रह गए। प्रत्येक व्यक्ति इस तरह की तलाशी देख हैरान था। इस प्रकार की पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लोग बोले, जहां गुंजाइश वहां नहीं होती छापामारी
सोमवार सुबह पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च अभियान से लोगों में रोष भी देखा गया। हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से सुबह-सुबह इस तरह लोगों के घरों में तलाशी लेना सही नहीं है। पुलिस को पता है कि नशीले पदार्थों की तस्करी का अड्डा कहां-कहां है। बावजूद इसके वहां तलाशी नहीं ली गई।
चक्की किनारे नशे की सप्लाई को रोके पुलिस
सुदेश कुमारी निवासी सैली कुलियां ने कहा कि चक्की किनारे पिछले करीब 10 साल से सरेआम नशे की सप्लाई की जा रही है। हर समय यहां लोगों को नशा व जुआ खेलते देखा जाता है। महिलाओं ने पुलिस से चक्की किनारे नशीले पदार्थों की आपूर्ति पर अंकुश लगाने की पुलिस से मांग की।

लोगों का आरोप गलत : एसपी
एसपी नरिंद्र बेदी ने कहा कि पुलिस ने बिना किसी पक्षपात के सभी संभावित घरों और अन्य स्थानों पर छापामारी की है। इसलिए लोगों द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास तस्करों के बारे में कोई सूचना हो तो वे पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed