फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   police action, charges, rural, laborers, police, Gurdaspur

पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ उबाल

Sat, 31 May 2014 10:29 PM IST
गुरदासपुर ।
गुरदासपुर । Updated Sat, 31 May 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
police action, charges, rural, laborers, police, Gurdaspur
पुलिस की ओर से नशाखोरी पर लगाम और ड्रग तस्करों पर शिकंजा कसने की कवायद के तहत चलाए गए अभियान पर सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामले में बहरामपुर पुलिस पर आरोप है कि पुलिस ने क्षेत्र के गांव आलुवाल के पूर्व सरपंच यगदत्त पर ड्रग तस्करी के मामले में झूठा फंसात हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शनिवार को मामले को लेकर पूर्व सरपंच समर्थकों और ग्रामीण मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। मजदूर यूनियन के अध्यक्ष व कांग्रेस के जिला महासचिव तरसेम लाल बनौत्रा के नेतृत्व में मजदूरों व पूर्व सरपंच समर्थकों ने  पुलिस के खिलाफ गांव में ही प्रदर्शन किया। साथ ही एसएसपी गुरदासपुर से मामले की जांच कर मुकदमा वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बहरामपुर पुलिस पर आरोप लगाया कि नशे का कारोबार करने वाले बड़े सौदागरों पर शिकंजा कसने से पुलिस कतरा रही है। दूसरी ओर पुलिस की ओर से ड्रग तस्करी के आरोप में निर्दोषों को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह का अत्याचार बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बहरामपुर पुलिस की घटिया कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने पूर्व सरपंच के खिलाफ साजिश के तहत झूठा मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस केस की निष्पक्ष व ईमानदार अधिकारी से जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि यदि जांच निष्पक्ष तरीके से की गई तो सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने झूठा केस दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि झूठा केस शीघ्र रद्द नहीं हुआ तो वे निर्णायक संघर्ष के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

प्रदर्शन में बलजिन्द्र सिंह, करनैल चंद,नरेश शर्मा,सुरिन्द्र सिंह, किशोर कुमार, गरीब दास, अश्विनी कुमार, कमलेश कुमारी, बलबीर कुमार, मेला राम, पुष्पा देवी, रानी देवी, मदन लाल, मंगल जीत, अमरजीत सिंह, सुरेखा रानी, दर्शन लाल, प्रशोत्तम लाल, अजय कुमार, तरसेम लाल, देस राज, सुरजीत कुमार, शाम लाल, दरबारी लाल, पवन कुमार, हजारी लाल, रविन्द्र कुमार, सन्नी, रजिन्द्र कुमार, दर्शन लाल, सुरेश कुमार, सुनीता कुमारी भी उपस्थित थी।

एसएसपी बोले, जांच होगी
मामले में गुरदासपुर के एसएसपी सुखवंत सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने किसी पर कोई झूठा केस दर्ज नहीं किया है। वह पहले ही मामले की जांच एसपी (डी) जगजीत सिंह सरोआ को सौंप चुके हैं। वहीं एसपी (डी) सरोआ ने बताया कि अभी तक जांच चल रही है। केस गलत पाया जाता है तो केस रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed