फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Poison, death, foreign brides, case,, husband, Pathankot

जहर से हुई थी विदेशी दुल्हन की मौत

Sun, 04 May 2014 10:01 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Sun, 04 May 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
Poison, death, foreign brides, case,, husband, Pathankot
मीरथल के प्रदीप सिंह से शादी रचाने वाली विदेशी दुल्हन अमेरिका की जैनथ जेवर डेनेसफोर्ट की मौत हृदय गति रुकने से नहीं , बल्कि जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी।
विज्ञापन


घटना के दो साल बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में पुलिस ने मृतका के पति प्रदीप सिंह के खिलाफ मौत के लिए उकसाने और मौत से जुड़े तथ्यों को छिपाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन


जैनथ का प्रदीप सिंह के साथ संपर्क इंटरनेट के जरिए हुआ था। दोनों के बीच इंटरनेट पर दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। इसके बाद जैनथ भारत में आई और ईसाई रीति रिवाज के साथ प्रदीप से शादी रचाई। शादी के बाद कुछ समय तक जैनथ भारत में रही और बाद में अमेरिका वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जुलाई 2012 को पठानकोट के मीरथल में संदिग्ध परिस्थितियों में जैनथ की मौत हो गई थी। घटना के बाद पति प्रदीप सिंह ने मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया था। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच को खरड़ लेबोरेट्री में भेजा गया।

पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच में मृतका की आंतों में कलोरो कंपाउंट नामक जहर की मात्रा पाई गई, जोकि उसकी मौत का कारण बना। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर के एसएचओ राज कुमार ने बताया कि प्रदीप सिंह अमेरिका जाना चाहता था।


इसलिए इंटरनेट के जरिए उसने जैनथ से दोस्ती की और शादी रचाई। जबकि जैनथ प्रदीप को अपने साथ अमेरिका नहीं लेकर गई। उसने बताया कि जैनथ की मौत के बाद प्रदीप ने पुलिस से मौत के तथ्यों को भी छिपाया और उसके जहर से मौत होने की बाद को भी झुठला दिया। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed