फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   People raging muddy water from entering homes

घरों में गंदा पानी घुसने से भड़के लोग

Fri, 03 Jan 2014 11:07 PM IST
अमर उजाला बटाला
अमर उजाला बटाला Updated Fri, 03 Jan 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
People raging muddy water from entering homes
बटाला। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए लगाई पाइप लाइनों से रिसते पानी और नालियों का गंदा पानी घरों में घुसने से भड़के लोगों ने शुक्रवार को नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान फतेहगढ़ चूड़िया के वार्ड नंबर 1 और 4 में पड़ते हवेलियां मोहल्ला के लोगों ने परिषद के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों से घरों में घुसे गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 1 और 4 के लोगों ने बताया कि काफी समय से उनके मोहल्ला में लगी पाइप लाइन खराब पड़ी है। जब मोटर चलती है तो पूरा पानी मोहल्ले की गलियों और नालियों में घुस जाता है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से यह गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों ने कहा कि के कई बार नगर काउंसिल कार्यालय जाकर अधिकारियों को अपनी समस्या बता चुके है, लेकिन अभी तक सुनवाई नही हुई। मोहल्ला निवासियों ने मोटर चलाने वाले कर्मचारी पर आरोप लगाया कि वह पानी आपूर्ति के लिए चलाई मोटर बिना वजह कई घंटे तक चलाकर छोड़ देता है। इससे पानी गलियों में जमा हो जाता है।
विज्ञापन


 मोहल्ला निवासियों ने नगर परिषद को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग की तरफ ध्यान न किया गया तो वह लोकल बाडी के डिप्टी डायरेक्टर तथा एसडीएम बटाला के समक्ष पेश होकर अपनी समस्या के समाधान की मांग करेंगे। इस मौके पर प्रताप सिंह बंदेशा, हरभजन सिंह, जब्रजीत सिंह, परमजीत सिंह, अवतार सिंह, सुरिंदर सिंह, महेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, प्रीतम सिंह, इकबाल सिंह, महेंद्र कौर, बीबी बीर कौर, भजन कौर, जसप्रीत कौर सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जब कार्य साधक अफसर मनमोहन सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने बताया किवह कुछ दिन पहले ही फतेहगढ़ चूड़ियंा बदल कर आए है। उन्हें इस संबंधी कोई जानकारी नही है। मामले के जानकारी प्राप्त करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed