फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   patient died in hospital, punjab, gurdaspur

निजी अस्पताल में मरीज की मौत, हंगामा

Fri, 05 Feb 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Fri, 05 Feb 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
patient died in hospital, punjab, gurdaspur
हादसे में घायल हुए बैंक कर्मचारी एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया।  थाना सिटी के एसएचओ ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई कुलवंत सिंह निवासी पाहड़ा ने बताया कि उनका भाई हरमेश चंद कोआपरेटिव बैंक अजनाला अमृतसर में तैनात था।

वीरवार को कस्बा डेरा बाबा नानक के पास दूसरी बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। उसे गुरदासपुर के सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल के डॉक्टर ने मरीज की हालत का हवाला देते हुए नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले जाने को कहा। वह निजी अस्पताल सरकारी डॉक्टर के ही रिश्तेदारों का है। निजी अस्पताल के डाक्टरों ने कहा तुरंत आपरेशन करना पड़ेगा। आपरेशन के लिए उन्होंने 30 हजार रुपये जमा कर दिए।

वीरवार की रात मरीज ठीक ठाक था और परिजनों से बातचीत भी की। शुक्रवार की सुबह डाक्टर ने बताया मरीज की मौत हो चुकी है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनके मरीज की मौत हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले को शांत करने के प्रयास में लगी रही। निजी अस्पताल के मालिक डॉ. केएस बब्बर ने बताया हरमेश चंद के बाजू पर गंभीर चोट  थी। जबड़े में फ्रैक्चर था और टांग भी टूटी थी। मरीज की हालत को देखते हुए अमृतसर से स्पेशलिस्ट डॉक्टर बुलाया गया।

इलाज शुरू करने से पहले ही उनकी मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर सिंह रंधावा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने संबंधी रिपोर्ट तैयार करके एसएमओ डॉ. रजिंदर कौर जलौटा को भेज दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा। निजी अस्पताल में रेफर करने पर कहा कि इस संबंध में जल्द ही मीटिंग बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed