{"_id":"e786d5c52b258753322247682fbc59e4","slug":"pathankot-wife-dowry-child-out-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए पत्नी को बच्ची समेत घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए पत्नी को बच्ची समेत घर से निकाला
अमर उजाला, पठानकोट
Updated Fri, 24 Jan 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को दुधमुंही बच्ची समेत घर से निकाल दिया।
सदर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गांव नारायणचक्क निवासी रेणू बाला पुत्री गुरदियाल ने शिकायत की कि उसकी शादी 23 जुलाई 2008 को नूरपुर निवासी विवेक कुमार से हुई थी।
शादी में माता-पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था लेकिन ससुराली उससे दहेज की मांग करते थे।
उसने बताया कि 16 अगस्त 2012 को दुधमुंही बच्ची के साथ ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया और दहेज का सामान भी खुर्द बुर्द कर दिया।
शिकायत पर डीएसपी (हेडक्वार्टर) रणजीत सिंह और वूमेन सेल पठानकोट की ओर से की गई जांच के आधार पर शिकायतकर्ता के पति विवेक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दहेज का सामान खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया गया है।
सदर थाना के एसएचओ सुखजिंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। जल्द ही से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।