{"_id":"733915430fcffb7cde2d9083f6cd1179","slug":"pathankot-vicky-eleven-win-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्की इलेवन ने जीता टूर्नामेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्की इलेवन ने जीता टूर्नामेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 20 Dec 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम सिंह मेमोरियल की ओर से मनवाल में आर्गनाइजर ब्लैक हॉक क्रिकेट क्लब प्रधान अभिमन्यु कोहाल के नेतृत्व में 7वां क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया।
इसमें पंजाब, हिमाचल, जेएंडके और अन्य राज्यों की करीब 32 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच एलबी शास्त्री एकेडमी दिल्ली और विक्की जेलदार पडिया लाहड़ी के बीच खेला गया।
मौके पर एसएसपी आरके बख्शी मुख्यातिथि व डिप्टी स्पीकर पंजाब दिनेश सिंह बब्बू विशेष तौर पर उपस्थित हुए। एसएसपी आरके बख्शी के टूर्नामेंट में पहुंचने पर क्लब सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
रविवार को सबसे पहले विक्की जेलदार पडिया लाहड़ी की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। विक्की जेलदार इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 129 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलबी शास्त्री एकेडमी दिल्ली इलेवन की टीम 20 ओवरों में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच विक्की इलेवन के खिलाड़ी राहुल को 5100 रुपये व मैन ऑफ दा सीरिज के दिल्ली इलेवन के खिलाड़ी रमेश को 21 हजार रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा विजेता टीम को एक लाख और रनर अप टीम को 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डीएसपी मनोज ठाकुर, एसएचओ मामून रजिंद्र मन्हास, एसएचओ परमवीर सिंह, रिक्की, गोल्डी, रोहित, हिमांशु, जरनैल, पिंकू, पंकज, डा. प्रदीप, निशु, जीवन मौजूद थे।