फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs West Indies 3rd T20I 2026 Playing 11 probables and live streaming details Holkar Stadium Indore

वैभव को फिर बैठना पड़ेगा बाहर!: भारत को गेंदबाजी में करना होगा सुधार, प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना?

Sun, 11 Oct 2026 08:07 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 11 Oct 2026 08:07 AM IST
सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। रविवार को होने वाले तीसरे टी20 मैच में भी यह बरकरार रहने की पूरी उम्मीद है जिससे कि गेंदबाजों पर काफी दबाव रहेगा। वहीं, संजू सैमसन ने जिस तरह से दूसरे मैच में रन बनाए हैं, उससे लगता है कि वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ सकता है।

विज्ञापन
India Vs West Indies 3rd T20I 2026 Playing 11 probables and live streaming details Holkar Stadium Indore
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते हैं। पिछले दोनों ही मैचों में बल्लेबाजों का पलड़ा देखने मिला है और गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए हैं। भारत की बल्लेबाजी शानदार रही है, लेकिन उसे गेंदबाजी और फील्डिंग में सुधार की जरूरत है। रांची में खेले गए दूसरे टी20 में जिस तरह भारतीय गेंदबाज विशाल लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके, उसने टीम प्रबंधन को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

इंदौर में कैसी रहेगी पिच? 
इंदौर का होलकर स्टेडियम छोटी बाउंड्री और सपाट पिच के लिए जाना जाता है। इसलिए अगर यहां फिर से रनों का अंबार देखने को मिले तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। इस मैच में ओस की भी अहम भूमिका रहने की उम्मीद है। निश्चित तौर पर मुकाबला दोनों टीम के बल्लेबाजों के बीच होगा, लेकिन सभी विभागों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम ही जीत हासिल करेगी। विशेषकर फील्डिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहेगा। दोनों टीम ने अभी तक महत्वपूर्ण अवसरों पर कुछ कैच छोड़े हैं जो महंगे साबित हुए हैं। पिछले मैच में मयंक यादव ने शेरफेन रदरफोर्ड का आसान कैच छोड़ दिया था जो एक तरह से निर्णायक साबित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी बना चिंता का विषय
भारत को शाई होप की शानदार फॉर्म को लेकर भी सतर्क रहना होगा। वेस्टइंडीज के कप्तान ने इस दौरे पर दो शतक जड़े हैं और वह फिर से बड़ी पारी खेलने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। भारत के लिए गेंदबाजी अब भी चिंता का विषय बना हुआ है और वह इस मैच में इसका हल ढूंढने की कोशिश करेगा। मयंक ने पिछले मैच में तीन विकेट लेकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन बाकी गेंदबाज रनों पर अंकुश नहीं लगा पाए और वेस्टइंडीज ने शुरुआती झटकों के बावजूद जोरदार वापसी करके रिकार्ड लक्ष्य हासिल कर दिया। भारत अपने मुख्य गेंदबाज अर्शदीप सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगा, जिन्होंने दो मैचों में 79 रन देकर एक विकेट लिया है। भारत मयंक से भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद करेगा।
विज्ञापन

India Vs West Indies 3rd T20I 2026 Playing 11 probables and live streaming details Holkar Stadium Indore
अर्शदीप सिंह - फोटो : ANI
ओपनिंग जोड़ी में क्या होगा बदलाव
भारत ने अब तक संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी पर ही भरोसा किया है। माना जा रहा था कि दूसरे टी20 में सैमसन को बैठाकर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जाएगा, लेकिन टीम प्रबंधन ने सैमसन पर भरोसा कायम रखा। सैमसन ने भी निराश नहीं किया और ताबड़तोड़ पारी खेली। सैमसन ने 41 गेंदों में 82 रन बनाकर प्लेइंग-11 में अपनी जगह फिर से पक्की कर दी। इसका मतलब है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को फिर से बाहर बैठना पड़ सकता है। भारतीय कोच गौतम गंभीर ने भी रांची में दूसरे मैच के बाद कहा था कि मध्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है लेकिन शीर्ष क्रम में नहीं। यानी स्पष्ट है कि ओपनिंग जोड़ी में फिलहाल बदलाव की संभावना नजर नहीं आती। 

दुबे को लेकर बदलेगी रणनीति?
भारत ने दूसरे टी20 में श्रेयस अय्यर से पहले शिवम दुबे को बल्लेबाजी के लिए भेजा था। कोच गंभीर की इस कारण आलोचना भी हुई थी, लेकिन कोच ने अपने इस फैसले का बचाव किया था। मुख्य कोच ने यह भी स्वीकार किया कि शिवम दुबे के अय्यर से पहले चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के बाद भारत अपने टीम संयोजनों के साथ प्रयोग करना जारी रखेगा।

India Vs West Indies 3rd T20I 2026 Playing 11 probables and live streaming details Holkar Stadium Indore
श्रेयस अय्यर-नमन धीर - फोटो : IANS
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव। 
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरॉन हेत्मायर, रोवमैन पोवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ।  

India Vs West Indies 3rd T20I 2026 Playing 11 probables and live streaming details Holkar Stadium Indore
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्तूबर को खेला जाएगा। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कहां देख सकेंगे?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed