फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pathankot, truck, accident, death, girl, child

ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौत

Thu, 14 Jan 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 14 Jan 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
pathankot, truck, accident, death, girl, child
गांव दारा सलाम के पास पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना कानवां पुलिस ने फरार ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


स्नेहा (11) पुत्री देवराज सरना मशीन की रहने वाली है। बच्ची के पिता देवराज ने बताया कि वह अपने घर से किसी काम के लिए बच्ची को साथ लेकर निकले थे कि जम्मू से अमृतसर की ओर जा रहे ट्रक ने साइड मार दी।
विज्ञापन


इससे बच्ची सड़क पर गिर गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि स्नेहा केवी नंबर टू में पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी।

थाना कानवां के एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव झंडे चक्क के पास से ट्रक चालक को पकड़ लिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed