फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Pathankot, transfers, five, inspectors, two, DSP

दो डीएसपी समेत पांच इंस्पेक्टरों के तबादले

Sun, 16 Feb 2014 10:26 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Sun, 16 Feb 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
Pathankot, transfers, five, inspectors, two, DSP
लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज होते ही इलेक्शन कमीशन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इलेक्शन कमीशन के निर्देशों के अनुसार  अधिकारियों की एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में अदला-बदली की जा रही है।

इसी के तहत इलेक्शन कमीशन के निर्देशों पर पठानकोट से दो डीएसपी समेत पांच इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है।

एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि डीएसपी सिटी वरिंदर सिंह का तबादला पंजाब आर्म्ड पुलिस अमृतसर में कर दिया गया है।

डीएसपी मनोज ठाकुर को पठानकोट के डीएसपी सिटी पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा थाना सुजानपुर के प्रभारी परमवीर सैनी, शाहपुरकंडी के एसएचओ राजिन्दर मन्हास, थाना सदर के एसएचओ सुखजिंद्र सिंह, देहाती इंस्पेक्टर वेद प्रकाश को अमृतसर और थाना नरोट जैमल सिंह के एसएचओ रमेश का तबादला तरनतारन कर दिया गया है।


एसएसपी पठानकोट ने बताया कि ये तबादले चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत किये गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही और तबादले भी किए जा सकते हैं। तबादलों के कारण जिले में जो पद खाली पड़े हैं उन्हें भी जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed