{"_id":"16a76ff76d3e2ccd526357cc109b570a","slug":"pathankot-rottery-club-defeat-taxation-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी क्लब ने एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी क्लब ने एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 20 Dec 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से आजीवन अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता व चेयरमैन डॉ. गुरबख्श चौधरी की अध्यक्षता में एसडी स्कूल में करवाए जा रहे 37वें ओपन पंजाब 20-20 क्रिसमस क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्यातिथि के रूप में विनोद मल्होत्रा, राकेश गुप्ता और राकेश ऑल पहुचे।
रविवार को पहला मैच रोटरी क्लब मिड टाउन व एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के बीच हुआ। रोटरी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में एक विकेट खोकर 149 रन बनाए। रोटरी क्लब के बल्लेबाज गुरप्रीत सिंह ने 50 रन बनाए। जवाब में उतरी एक्साइज एंड टैक्सेशन की टीम 134 रन ही बना पाई और आठ विकेट पर आउट हो गई।
रोटरी क्लब के गुरप्रीत सिंह को बेहतर बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। रोटरी क्लब की ओर से ट्रस्ट के सुपरिंटेंडेंट विशाल ने भी टीम में भाग लिया। वहीं कप्तान पारस पुरी व विशाल ने मैच के दौरान टीम का पूरा उत्साह बनाए रखा।
विज्ञापन
दूसरा मैच अजय इलेवन व सुजानपुर इलेवन के बीच खेला गया। इसमें सुजानपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में उतरी अजय इलेवन 17 ओवरों में 107 रन ही बना पाई।
सुजानपुर ने 32 रनों से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सुजानपुर के अजय को 42 गेंदों में 54 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका विकास गुप्ता व राकेश गौरी ने निभाई।
इस अवसर पर आरएल सोनी, विजय सोनी, अमन वर्मा, आर्गनाइजर सेक्रेटरी बब्बू, सलीम, अमन मुन्ना, अरविंद्र मुन्ना, रमन त्रेहन, राजेंद्र शर्मा, जसपाल सिंह, मनोहर लाल मेहता, केवल शर्मा, रजनीश हंस, रमेश तलवार उपस्थित थे।