{"_id":"63dc06e2daab758632642a9a250a9066","slug":"pathankot-rain-revealed-administration-claims","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने खोली प्रशासन के दावों की पोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने खोली प्रशासन के दावों की पोल
अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 22 Jan 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बुधवार को हुई तेज बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। शहर की सड़कों और गलियों में जगह-जगह पानी इकट्ठा हो गया।
शहर के ढांगू रोड, ढाकी रोड, जम्मू जालंधर बाईपास समेत कई इलाकों में कई-कई फुट तक पानी जमा होने से लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, कृषि विशेषज्ञों ने इस बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया है। बुधवार को शहर का तापमान अधिकतम 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
फाल्ट से बत्ती गुल
लाइन में फॉल्ट आने से लोगों को पूरी रात अंधेर में बितानी पड़ी। बिजली कर्मियों ने बताया कि बारिश होने के साथ ही लाइनों में फाल्ट आ जाते हैं।
इससे फीडर ब्रेक डाउन हो जाते हैं। बारिश में लाइनों में आए फाल्ट को ठीक करना भी आसान नहीं हो पाता। विशेषकर रात के समय में फाल्ट तलाशना मुश्किल हो जाता है।
स्टेडियम में पानी, रिहर्सल स्थगित
शहर के एसडी स्कूल के ग्राउंड में पानी निकासी के पर्याप्त प्रबंध नहीं होने का खामियाजा गणतंत्र दिवस की रिहर्सल को पहुंचे विद्यार्थियों को उठाना पड़ा। स्टेडियम में पानी भरा होने के कारण शिक्षा विभाग को रिहर्सल स्थगित करनी पड़ी।