फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pathankot, protest, consumer, finance company, PACL

पीएसीएल फाइनेंस कंपनी के खिलाफ उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

Wed, 02 Dec 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Wed, 02 Dec 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
pathankot, protest, consumer, finance company, PACL
पीएसीएल लिमिटेड फाइनेंस कंपनी की ओर से जमा किए गए लोगों के पैसेमेच्योरिटी अवधि के बाद भी न लौटाने से लोगाें में रोष है।
विज्ञापन


बुधवार को कंपनी के एजेंटों और उपभोक्ताओं ने उक्त कंपनी के विरोध में प्रदर्शन कर गुरदासपुर रोड स्थित कार्यालय का घेराव किया।

एजेंट दर्शना देवी, अश्वनी, देवेंद्र, परमिंदर सिंह, चंद्र शेखर, सोहन सिंह, बलविंद्र सिंह, रवि कुमार, मदन लाल, सरिता कुमारी, रीटा ठाकुर, लखविंद्र सिंह, पुष्पा रानी, बीना, लता, दर्शना, राजपाल, आरती, सोमनाथ, रजिंदर कुमार, गायत्री, पूनम, जगजीत सिंह ने बताया कि पिछले साल उन्होंने पीएसीएल लिमिटेड कंपनी की पॉलिसी ज्वाइन की थी।

मेच्योरिटी अवधि पूरी होने के बाद भी कंपनी ने उनकी बनती राशि की अदायगी अब तक नहीं की। बताया कि वह जब भी उक्त कंपनी के अधिकारियों के पास जाते हैं हर बार उन्हें झूठे आश्वासन दिए जाते हैं।
विज्ञापन


इसके कारण उनमें कंपनी के खिलाफ रोष है। बुधवार को उन्होंने उक्त कंपनी के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर गुरदासपुर रोड स्थित कार्यालय का घेराव किया गया। कहा कि जब तक पैसे वापस नहीं किए जाते प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कंपनी के ब्रांच मैनेजर बाबू राम का कहना है कि कंपनी के फंडों संबंधी चल रहे केसों के कारण सीबीआई ने कंपनी के खाते सीज कर दिए हैं। इसके कारण कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को उनकी बनती बकाया राशि नहीं दी जा रही।

उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से पठानकोट क्षेत्र निवासियों की करीब दो हजार करोड़ रुपये की अदायगी की जानी है। इसे 19 जनवरी के बाद अदा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed