{"_id":"b4bc11a9dd1de7ded3fcfc629509b444","slug":"pathankot-protest-congress-against-worker-centre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sat, 12 Dec 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक गांव भडोली में पंजाब कांग्रेस सचिव विनय महाजन की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड अखबार मामले में केन्द्र सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया।
विनय महाजन ने कहा कि मोदी सरकार सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर दबाव बनाने के लिए उन्हें इस मामले में फंसाने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इससे डरने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रही है। उन्होनें कहा कि केंद्र सरकार की इस धककेशाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए हमें सड़कों पर भी उतरना पड़ा तो उतरेंगे। इस मौके पर ब्लाक प्रधान ओंकार सिंह, उप चेयरमैन एससी सेल सरपंच सोम राज, पार्षद विजय कुमार, पार्षद रमेश चंद, जागीर सिंह, राकेश कुमार, वोध राज, चमन लाल, सुखलाल, अजीत राम, सुभाष चंद्र, देव राज, ओम प्रकाश, नेहा देवी, गुरवचन, दर्शना, आशा रानी, कांता देवी, रानी देवी, कामना, वीना देवी, प्रकाश चंद, अरशद अली, अशोक कुमार उपस्थित थे।