{"_id":"18885752f6ef198e85978a2b6c77ba55","slug":"pathankot-police-capture-truck-bulls","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा बैलों से भरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ा बैलों से भरा ट्रक
अमर उजाला, पठानकोट/सुजानपुर
Updated Sat, 18 Jan 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव अजीजपुर के पास से एक बैलों से भरा ट्रक पकड़ा है।
आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस को ट्रक में 13 बैल मिले हैं। इनमें से तीन बैलों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि सुजानपुर पुलिस ने थाना प्रभारी परमवीर सैनी और डीएसपी (अंडर ट्रेनिंग) मुकेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर अजीजपुर के पास नाका लगाकर ट्रक नं. जेके-02-एजी-6481 को रुकने का इशारा किया।
इस बीच ट्रक का ड्राईवर और दो अन्य लोग ट्रक को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 13 बैलों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। उनमें से तीन बैलों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि बैलों को जम्मू-कश्मीर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गत दिनों पशुधन के खिलाफ हो रही क्रूरता रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि सुजानपुर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तस्करी और पशु क्रूरता एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।