{"_id":"6525bb267d5c1957e33678347ac48d27","slug":"pathankot-patwari-five-government-land-grab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन कब्जाने में पटवारी समेत पांच नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन कब्जाने में पटवारी समेत पांच नपे
अमर उजाला, पठानकोट
Updated Fri, 20 Jun 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारागढ़ पुलिस ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने और जमीन पर लगे पेड़ काटने के आरोप में हलका पटवारी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में चार सगे भाई हैं। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
गांव कोटली मुगलां निवासी प्रज्ञान सिंह ने शिकायत दी थी कि गांव कोठी पंडिता निवासी तरसेम लल, उसके भाई कश्मीरी लाल, अमृतपाल और जवाहर लाल के पास गांव अकालगढ़ में नौ एकड़ चार कनाल केंद्र की जमीन थी।
उक्त जमीन पर चारों चार नवंबर 2011 से काश्तकारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 2013 में उक्त जमीन का चारों ने पैसे लेकर उन्हें कब्जा दे दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त जमीन पर उन्होंने गेहूं की फसल बोई थी और बीच में पॉपलर के पेड़ भी लगाए थे।
विज्ञापन
21 मार्च 2014 को चारों ने उक्त जमीन पर लगे पापुलर के पेड़ काट लिए और गेहूं को भी नुकसान पहुंचाया। उनका आरोप है कि हलका पटवारी राजविंद्र सिंह से मिलीभगत करके उन्होंने उक्त जमीन की गिरदावरी भी अपने नाम कर ली।
शिकायत की जांच के आधार पर तारागढ़ पुलिस थाने में तरसेम लल, उसके भाई कश्मीरी लाल, अमृतपाल, जवाहर लाल और हलका पटवारी राजविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल चारों आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि छापामारी की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।