फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Pathankot, murder, brother, land, hit, head, arrest, accused

जमीन के लिए भाई का उतारा मौत के घाट

Sat, 14 Jun 2014 10:38 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 14 Jun 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
Pathankot, murder, brother, land, hit, head, arrest, accused
मोहल्ला विष्णु नगर लमीनी में रहने वाले मदन गोपाल (47) की उनके छोटे भाई पवन कुमार ने लकड़ी का फट्टा सिर पर मारकर हत्या कर दी। दोनों का पुश्तैनी जायदाद के बंटवारे के लिए झगड़ा चल रहा था। ममून पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि उनका पुश्तैनी घर चार मरले के प्लॉट में बना हुआ है। उनका देवर पवन कुमार आए दिन जायदाद के बंटवारे को लेकर झगड़ा किया करता था।
विज्ञापन


शुक्रवार को उनका परिवार कुलदेवता के मंदिर माथा टेकने के लिए गया था। देर शाम जब पति मदन गोपाल के साथ पूरा परिवार घर लौटा तो नशे में धुत पवन ने फिर से झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान तैश में आकर पवन ने मदन गोपाल के सिर पर लकड़ी के फट्टे से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मदन गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सीमा देवी ने बताया कि पवन ने मदन पर एक के बाद एक कई वार किए। शोर मचाने पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्हें देखकर पवन कुमार भाग निकला।


लोगों की मदद से लहूलुहान मदन गोपाल को सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ममून पुलिस थाना के एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पवन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया गया है। शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed