फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Pathankot, millions, railway, recruitment, scam

रेलवे में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी

Sun, 16 Feb 2014 10:29 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Sun, 16 Feb 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
Pathankot, millions, railway, recruitment, scam
धार कलां पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बाड़ सुढाल निवासी पुरुषोत्तम सिंह ने एसएसपी को शिकायत दी थी कि उसने अपने बेटे को रेलवे में भर्ती कराने के लिए पठानकोट के तूड़ी वाला चौक निवासी विक्रमजीत सिंह और उसकी पत्नी सुरिंद्र कौर के साथ संपर्क किया था।
विज्ञापन


दंपति ने उन्हें रेलवे में अच्छी पहुंच का झांसा देकर उनके बेटे को नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके लिए उन्होंने तीन लाख रुपये दंपति को दिए थे।

पैसे देने के बावजूद उनके बेटे को नौकरी नहीं दिलाई गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे देने से भी इंकार कर दिया है।

पैसे मांगने पर उनके परिवार को जाने से मारने की धमकियां दी गईं। शिकायत की पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज अनिल कुमार की ओर से की गई जांच के आधार पर दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला धार कलां पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पांच और लोगों को लगाया चूना
डीएसपी रूरल-2 मनोज कुमार ने बताया कि हेम राज पुत्र चंदू राम, बाबू राम पुत्र गोपी राम दोनों निवासी बरेटा (जम्मू-कश्मीर), मोहन लाल पुत्र मंगत राम निवासी बसोहली, अमर सिंह पुत्र कीतू राम निवासी बिलावर, राजकुमार पुत्र हरि राम निवासी बनोट ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी थी कि दंपति ने उन्हें रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 24 फरवरी 2013 को 3-3 लाख रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 15 लाख रुपये लिए थे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed