फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Pathankot, millions, land, compensation

लाखों की जमीन का कौड़ियों में मुआवजा

Thu, 30 Jan 2014 10:45 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 30 Jan 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
Pathankot, millions, land, compensation
ढाकी रोड से सब्जी मंडी को निकलने वाले रास्ते पर बुधवार को मार्केट कमेटी ने पीला पंजा चलाकर 20 घर और 10 दुकानें ढहा दीं।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि ऐसा करने से लोग बेघर तो हुए ही हैं उनका कारोबार भी खत्म हो गया है। मजबूरी में उन्हें आसपास के क्षेत्रों में किराये पर रहना पड़ रहा है।

मुआवजा राशि को लेकर अभी कोर्ट में मामला चल रहा है।

दो दुकानें और अपना घर खोने वाले राजेंदर सिंह पुत्र रतन सिंह ने बताया कि वह और उनके भाई अपने माता-पिता, बच्चों के साथ आठ मरले के मकान व साथ ही बनी दुकानों में रह रहे थे।
विज्ञापन


उनका कहना है कि प्रशासन ने मात्र 246 रुपये मरले के हिसाब से ही मुआवजा दिया है। जबकि आज के हिसाब से उनके घर और दुकानों की कीमत लाखों में है।

जो मुआवजा दिया गया है उसमें मकान खरीदना तो दूर किराये में भी मकान मिलना मुश्किल है। उनका आरोप है कि उन्हें खजाना ऑफिस में आए मुआवजे के पैसे भी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका आशियाना तो उजड़ा ही है कारोबार भी उजड़ गया है। हालांकि उन्हें सड़क बनने के बाद आसपास बनने वाली दुकानों में रिजर्व रेट के हिसाब से दुकानें देने का आश्वासन दिया गया है लेकिन वो मौखिक है।


टीम की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाते हुए उन्होंने कहा कि दो घर और दुकानें और रास्ते के बीच आती हैं लेकिन उन्हें नहीं तोड़ा गया।

जानकारी के अनुसार सभी मोहल्ला वासियों की ओर से आज के डीसी रेट के हिसाब से पैसे को लेकर एक वर्ष पूर्व कोर्ट में केस भी किया गया है।

अब तक कोई हल नहीं निकला। डीजीएम रामपाल का कहना है कि जो भी मकान या दुकानें हटाईं गई हैं उन्हें पहले सही नोटिस दे दिया गया था। जो लोग अधिक मुआवजे की मांग कर  रहे हैं उन्हें सरकारी रेटों के तहत मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed