{"_id":"14839632b491345e3ac9cafc156a6b2b","slug":"pathankot-jhelam-express-break-jam-stop-bharoli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झेलम एक्सप्रेस की ब्रेक जाम, भरोली जंक्शन पर रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झेलम एक्सप्रेस की ब्रेक जाम, भरोली जंक्शन पर रुकी
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार सुबह झेलम एक्सप्रेस 11077 के इलेक्ट्रिक इंजन की ब्रेक जाम होने के कारण ट्रेन 1 घंटा भरोली स्टेशन पर फंसी रही।
उसके बाद पठानकोट लोको शेड से डीजल इंजन मंगवाकर ट्रेन को जम्मूतवी के लिए रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे पूना से जम्मूतवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस पठानकोट कैंट रुकने के बाद जैसे ही रवाना हुई।
भरोली स्टेशन के पास ट्रेन के इंजन की ब्रेक जाम हो गई। ड्राइवर व लोको रनिंग स्टाफ की कोशिशों के बावजूद ब्रेक दुरुस्त नहीं हुई।
उसके बाद ड्राइवर द्वारा भरोली के स्टेशन मास्टर व पठानकोट लोको शेड अधिकारियों को सूचित किया गया। लगभग 11 बजे पठानकोट स्टेशन की शेड से डीजल इंजन मंगवाया गया और इलेक्ट्रिक इंजन को भरोली स्टेशन पर ही छोड़कर डीजल इंजन से ट्रेन को रवाना किया गया। हालांकि ट्रेन लूप लाइन पर होने के कारण किसी अन्य ट्रेन या सेक्शन प्रभावित नहीं हुआ।