{"_id":"8323379ec4b9975368dd7bfb10683413","slug":"pathankot-found-deadbody-guest-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस में मिला शव
अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 22 Jan 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गढ़वाल निवासी मनमोहन (42) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मनमोहन पठानकोट में वेस्टर्न बेस वर्कशॉप ग्रेफ में कार्यरत था। छुट्टी बिताने के बाद मंगलवार देर रात वह पठानकोट वापस लौटा था।
पुलिस ने बताया कि रात ज्यादा होने के कारण वह गुरदासपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में ही रुक गया। बुधवार सुबह उसे ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए निकलना था लेकिन वह बाहर नहीं आया।
दरवाजा खटखटाया गया तो कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो मनमोहन बिस्तर पर बेसुध पड़ा था।
जाली को फाड़कर मुलाजिम कमरे के भीतर दाखिल हुए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी मिलने परथाना डिवीजन नं.1 की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर ग्रेफ के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
ग्रेफ के एक डॉक्टर ने संभावना जताई है कि मनमोहन की मौत हृदयगति रुकने से हुई होगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।