{"_id":"9032f139b5c343c941091c5d23985eb6","slug":"pathankot-cricket-marshal-eleven-bitni-coaching-defeat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्शल इलेवन ने बिटनी कोचिंग सेंटर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्शल इलेवन ने बिटनी कोचिंग सेंटर को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Thu, 17 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब पठानकोट की ओर से एसडी स्कूल ग्राउंड में करवाए जा
विज्ञापन
रहे 37वें ओपन क्रिकेट 20-20 क्रिसमस टूर्नामेंट मार्शल इलेवन गुरदासपुर व
बिटनी कोचिंग सेंटर पठानकोट के बीच मैच खेला गया।
टूर्नामेंट की अध्यक्षता क्लब के आजीवन प्रधान इंद्रजीत गुप्ता ने की। इसमें इंकम टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। विशेष अतिथि सर्वप्रथम मैच खेलने आए खिलाड़ियों से रूबरू हुए।
इसके बाद मैच का शुभारंभ किया और 11000 रुपये क्लब को दिए गए। वीरवार को मैच में मार्शल इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम 19.2 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
जवाब में उतरी बिटनी भी 19.4 ओवर में 77 रन ही बना पाई। मार्शल इलेवन ने 26 रनों से मैच जीत लिया। मार्शल इलेवन के विंटू ने चार ओवर में पांच रन देकर चार विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरों की भूमिका बब्बू और राकेश भट्टी ने निभाई।