{"_id":"8fd0fb2e822012db36fc237c3bfa28c8","slug":"pathankot-closed-today-in-protest-against-cow-slaughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो हत्या के विरोध में पठानकोट आज बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो हत्या के विरोध में पठानकोट आज बंद
पठानकोट
Updated Mon, 25 Nov 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों की ओर से 26 नवंबर को पठानकोट बंद का आह्वान किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। गुरदासपुर और बटाला से अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगवाकर तैनात कर दी गई है। वहीं सोमवार को भारतीय चेतना मंच के अध्यक्ष कुलभूषण मन्हास की अध्यक्षता में लेबर शेड में मृत गायों की आत्मिक शांति के लिए मौन रखा गया। इसमें पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, विधायक रामलाल और मंच के चेयरमैन एडवोकेट अशोक पराशर विशेष रूप से उपस्थित हुए।
मालूम हो कि 16 नवंबर को शहर के विभिन्न हिस्सों में गायों समेत आठ से दस पशु मृत पाए गए थे। मामले में सिटी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि शहर में लावारिस पशुओं को पकड़कर तीन गोशालाओं को सौंपने का फैसला किया था। राष्ट्रीय चेतना मंच ने मामले में प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठते हुए पशुओं की हत्या की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। वहीं शिवसेना पंजाब ने सभी हिंदू संगठनों को साथ लेकर 26 नवंबर को पठानकोट बंद का आह्वान किया है।
एसएसपी राकेश कौशल मामले पर नजर बनाए हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पठानकोट के अलावा गुरदासुपर और बटाला से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को मंगवा लिया गया है। शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस फोर्स का कड़ा पहरा बैठा दिया गया है। शिवसेना पंजाब के जिला प्रधान रवि शर्मा ने कहा कि मंगलवार को सभी संगठनों को साथ लेकर शांतिपूर्वक बंद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाय के हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को लेबर शेड में मौन व्रत के मौके पर कुलभूषण मन्हास ने कहा कि गाय और बैलों की हत्या निंदनीय है। इससे सारे क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर उक्त घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि पूरे मामले में प्रशासन गहरी नींद सोया रहा है। एक के बाद एक गायों की हत्या कर दी गई, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग प्रशासन और पुलिस मिलकर नहीं लगा सके हैं।
इस अवसर पर गौरव शर्मा, लाडी, राजदीप सिंह, किरण शर्मा, संजीव शर्मा, अनिल विज, विभूति शर्मा, राकेश बबली, डॉ. अनिल कुमार, अरुण कुमार, योगेश कुमार, महेश कपूर, सुनील, विनोद गोस्वामी, पंकज तुली, सतीश महाजन, हरबंस कौर, प्रकाश चंद, धर्मपाल, ओम अबरोल, नरेश अरोड़ा, सुनील महाजन, एलआर सोढ़ी, राजेश शर्मा और रमेश कुक मौजूद रहे।