फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pathankot, batala, rahul gandhi, congress, strong

राहुल गांधी की पंजाब फेरी से कांग्रेस मजबूत : पाहड़ा

Mon, 09 Nov 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 09 Nov 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
pathankot, batala, rahul gandhi, congress, strong
कांग्रेस के राष्ट्रीय उप प्रधान राहुल गांधी की पंजाब फेरी से प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिली है।
विज्ञापन


इससे साफ हो गया है कि आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस शानदार बहुमत से जीत हासिल करेगी।

ये विचार गुरदासपुर के यूथ कांग्रेस प्रधान बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने राहुल गांधी से तलवंडी साबो में मुलाकात के बाद पत्रकारवार्ता में व्यक्त किए।

पाहड़ा ने कहा कि राहुल गांधी की फेरी से प्रदेश में कांग्रेस एकजुट नजर आ रही है। इसे देखकर अकाली-भाजपा सरकार की नींव हिल गई है।

लोगों ने गांधी को विश्वास दिला दिया है कि वह कांग्रेस को सत्ता दिलाने के लिए बेसब्री से 2017 के विधान सभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो मौजूदा हालात बने हुए हैं उसके लिए केवल अकाली-भाजपा गठबंधन ही जिम्मेदार है।

पाहड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के आने से पंजाब के यूथ में एक नई शक्ति पैदा हुई है। आगामी विस चुनाव में इसका फायदा होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed