{"_id":"6772fd5250054e26e7ae73c6a343e524","slug":"pathankot-attack-four-restaurant-dinner","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर खाना खा रहे युवकों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर खाना खा रहे युवकों पर जानलेवा हमला
अमर उजाला, सुजानपुर (पठानकोट)
Updated Thu, 23 Jan 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक ढाबे पर खाना खा रहे चार युवकों पर नशे में धुत युवकों ने हमलाकर कर उन्हें घायल कर दिया।
उनमें से एक युवक बमुश्किल जान बचाकर भाग निकला। अन्य तीन युवकों से पिटाई के बाद जबरन राजीनामे पर हस्ताक्षर भी करवा लिए गए।
घायलों की पहचान हितेश मल्हण निवासी पठानकोट, नरिंद्र विज निवासी कलानौर, नीरज, धीरज निवासी सुजानपुर के रूप में हुई है।
हितेश मल्हण ने बताया कि वह विवाह के कार्ड बांटने के लिए अपने रिश्तेदार सुजानपुर निवासी धीरज कुमार के घर आए हुए थे।
खाना खाने के लिए चारों पेट्रोल पंप के पास एक ढाबे पर गए थे। जब वह खाना खा रहे तो वहां बैठे कुछ युवकों ने नशे की हालत में उनसे गालीगलौच शुरू कर दी।
ऐतराज जताने पर आठ युवकों ने उनपर तेजदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप ये घायल हो गए।
उन्होंने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई लेकिन उनके तीन दोस्तों को हमलावरों ने पकड़े रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त तीनों युवकों को जब घायलावस्था में सुजानपुर पुलिस थाने में लाया गया तो हमलावर वहां पहले से मौजूद थे।
पुलिस थाने में उनसे जबरदस्ती राजीनामे पर हस्ताक्षर कराए गए। घायल युवकों ने अपना मेडिकल कराकर एसएसपी पठानकोट से न्याय की गुहार लगाई है।
थाना प्रभारी परमवीर सैनी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी राकेश कौशल ने कहा कि हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।