{"_id":"66753c751101ed2dad59a8f9869ade4e","slug":"pathankot-administration-not-look-after-herself-pits","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने सुध नहीं ली तो खुद की भरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने सुध नहीं ली तो खुद की भरे गड्ढे
अमर उजाला, सुजानपुर (पठानकोट)
Updated Sun, 09 Feb 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर-जुगियाल रोड की जर्जर हालत पर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर लोग खुद ही मैदान में उतर आए हैं।
टेंपो यूनियन सरना जुगियाल की ओर से प्रधान महिंद्र सिंह की अध्यक्षता में अपने स्तर पर ही पुल नंबर चार से जुगियाल तक गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है।
प्रधान महिंद्र सिंह, सचिव विपिन कुमार, बलदेव राज, कर्मचंद, हरभजन सिंह, सुरिंद्र सिंह, जगदीश चंद्र, गुलशन कुमार, गोविंद राम, तिलक राज, कवि राज ने बताया कि यूनियन के सदस्यों ने अपने स्तर पर पैसे इकट्ठा कर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया है।
सुजानपुर से जुगियाल तक रोड पर पडे़ गहरे गड्ढों को मिट्टी और बजरी डालकर भर दिया गया है। इस पर 20 हजार रुपये की राशि खर्च हुई।
उन्होंने कहा कि सड़क की दयनीय हालत के चलते रोड से गुजरना खतरे से खाली नहीं था। इससे अक्सर वाहन चालक संतुलन खो बैठते थे।
इस मार्ग का प्रयोग लगभग दो दर्जन गांवों के लोग आने-जाने के लिए करते हैं। वहीं रणजीत सागर बांध परियोजना के लिए यह आने-जाने की मुख्य सड़क है।
यहां से रोजाना बड़ी संख्या में कर्मचारी जाते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि सड़क को चौड़ाकर नए सिरे से बनाया जाए।