{"_id":"1bfda4afa25c2169be471a190ef3effe","slug":"pathankot-accident-death-one-injured-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Thu, 19 Nov 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात हुए एक सड़क हादसे में एक की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया।
विजय कुमार पुत्र बलकार वासी गांव रणीयां और गुलशन कुमार पुत्र शिव लाल वासी धारीवाल अपनी बाइक से गुरदासपुर से धारीवाल रात करीब साढ़े 10 बजे आ रहे थे।
जब यह गांव जापूवाल के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो गुरदासपुर की ओर से ही आ रहा तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक मोटरसाइकिल को साइड मारकर फरार हो गया।
हादसे में विजय कुमार और गुलशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के कर्मचारियों ने घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
इलाज के दौरान गुलशन कुमार की मौत हो गई। थाना धारीवाल के प्रभारी बलजीत कौर ने बताया कि मृतक गुलशन कुमार के बेटे मोहित के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।