{"_id":"591f269ed8b6a16d522e71b1889e07a2","slug":"panjab-pthankot-recruit-medical-officer-gianni-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैतालिस दिनों में भर्ती होंगे 250 नए मेडिकल अफसर : जियानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैतालिस दिनों में भर्ती होंगे 250 नए मेडिकल अफसर : जियानी
गुरदासपुर
Updated Mon, 20 Jan 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से सेहत विभाग में 250 नए मेडिकल अफसरों की भर्ती 45 दिन में की जाएगी। इसमें डाक्टरों की नियुक्ति भी शामिल हैं। 24 नए डाक्टर इस माह भर्ती किए जा चुके है।
विज्ञापन
यह बातें सेहत तथा परिवार भलाई मंत्री सुरजीत कुमार जियानी ने कही। वे स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित सेहत विभाग के अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।
कहा कि पंजाब के लोगों को उच्च स्तर की सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए मुख्यमंत्री पंजाब की नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के लोगों को उच्च स्तर की सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन