फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   One person killed in fight with neighbor

पड़ोसी से झगड़े में एक व्यक्ति की मौत

Fri, 08 Nov 2013 09:33 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Nov 2013 09:33 AM IST
विज्ञापन
One person killed in fight with neighbor
पठानकोट। शहर के दौलतपुर के खौजी की कुलियां इलाके में वीरवार सुबह पड़ोसी से हुए झगड़े में लाठियों से घायल होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


मृतक के भाई बोध राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई बाऊ राम का वीरवार सुबह घर से निकलने के बाद पड़ोसी विक्रम से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर विक्रम की मां संतोष और पिता मुल्क राज ने मिलकर बाऊ राम पर हमला कर दिया।

इस झगड़े में उसे गंभीर चोटें आई और कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतक बाऊ राम की अभी पांच माह पहले ही शादी हुई थी।

मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

जांच अधिकारी एएसआई सतवीर सिंह ने कहा कि विक्रम और अन्य पारिवारिक सदस्य घर से फरार हैं। मामले की जांच चल रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed