फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Mukteshwar caves will not relapse

मुक्तेश्वर की गुफाओं को नहीं डूबने देंगे

Fri, 06 Dec 2013 10:58 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Fri, 06 Dec 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mukteshwar caves will not relapse

विज्ञापन
डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर पहुंचकर कर रही है ताकि जनता को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। शुक्रवार को डिप्टी स्पीकर ने गांव डूंग और कोट में लोगों की समस्याएं सुनीं।

इस मौके पर लोगों ने उनके सामने पानी की समस्या, गलियों-नालियों की रिपेयर, पेंशन सुविधाएं बहाल करने, स्कूल को अपग्रेड करने आदि की मांगें रखीं। लोगों ने डिप्टी स्पीकर से गुहार लगाई कि ऐतिहासिक बाबा मुक्तेश्वर मंदिर की गुफाओं को बैराज बांध की झील में समाने से बचाने के लिए जल्द उपाय किए जाएं।
विज्ञापन


डिप्टी स्पीकर ने कहा कि डूंग में जन सेहत विभाग की ओर से बनाए बड़े टैंकों को पूरी तरह कवर करने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। गांव डूंग में गलियों और नालियों के लिए उनकी ओर से साढ़े चार लाख रुपये की राशि जल्द जारी की जाएगी। स्कूल के अपग्रेड के लिए भी स्कूल विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा मुक्तेश्वर मंदिर की गुफाओं को बैराज बांध की झील में समाने से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने कंडी क्षेत्र की कभी सुध नहीं ली। इस क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कंडी क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपये का फंड मुहैया करवाया है। इस मौके पर धार मंडल भाजपा अध्यक्ष बसंत सिंह, सरपंच दिलबाग सिंह, देवराज शर्मा, ब्रजेश सिंह पटियाल, देव राज लवली, गुरमीत सिंह, पुरषोत्तम सिंह, विजय कुमार, सुभाष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed