फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Modi, Jeju, Vinod Khanna's, campaign, BJP leaders, Pathankot

गोसाईपुर से हुआ विनोद खन्ना के प्रचार अभियान का आगाज

Wed, 02 Apr 2014 10:51 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Wed, 02 Apr 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
 Modi, Jeju, Vinod Khanna's, campaign, BJP leaders, Pathankot
बुधवार को भाजपा के गुरदासपुर लोकसभा हल्के से उम्मीदवार व सिने स्टार विनोद खन्ना ने गांव गोसाईपुर में जनसभा कर अपने प्रचार अभियान का आगाज किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पंजाब के सह प्रभारी शाम जाजू और प्रदेश महासचिव राकेश राठौर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को जोश में होश न खोने की भी नसीहत भी दी।
विज्ञापन


शाम जाजू ने कहा कि लोग भाजपा की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। भाजपा में ने आम आदमी को टिकट दिया है। शाम जाजू ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की हालत पतली हो चुकी है। भाजपा को लोग वोट देना चाहते हैं और कांग्रेस को टक्कर देने वाली केवल भाजपा ही है। देश का बहुत बड़ा वर्ग भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की ओर आकर्षित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी आम आदमी के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने एक सीट की कीमत गिनाते हुए कहा कि एक सीट की वजह से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिर गई थी और उत्तराखंड में दो और दिल्ली में चार सीट की कमी से भाजपा की सरकार नहीं बन सकी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में हल्के में विकास के पक्ष से पिछड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, विधायक अश्वनी शर्मा, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, जिला प्रधान नरेंद्र परमार, महासचिव विपन महाजन, महासचिव जेडी शर्मा, मंडल प्रधान रूप लाल, रवि परमार, जिला परिषद सदस्य प्रेम लाल, गोपी चंद, प्यारा लाल, धार कलां के मंडल प्रधान बसंत सिंह, ब्लाक समिति धार कलां के चेयरमैन पूरन चंद मौजूद थे(
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed