{"_id":"e2ec8a2d56d759fb36ca15b47f46d1ca","slug":"military-man-attack-protest-gurdaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल अफसर पर फौजी ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल अफसर पर फौजी ने किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
Updated Sat, 06 Feb 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम्यूनिटी सेहत केंद्र में शुक्रवार को बाद दोपहर ड्यूटी पर तैनात मेडिकल अफसर हरपाल सिंह पर एक सैनिक ने हमला कर दिया।
सैनिक अपनी मां की जांच करने के लिए अस्पताल में आया था। घटना के बाद कम्यूनिटी सेहत केंद्र कलानौर के डॉक्टरों और कर्मियों ने दो घंटे के करीब सेहत सेवाएं ठप रखीं। मेडिकल अफसर डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को कमरे में मरीजों का चेकअप कर रहे थे। इसी दौरान एक सैनिक नौजवान ने उनसे तुरंत उठने के लिए कहा। जब उन्होंने कहा कि वह मरीज को चेक कर रहा है तो उस नौजवान ने गाली गलौच शुरू कर दी। मना करने नौजवान ने उसकी पिटाई करने लगा। डॉ मनजीत सिंह बब्बर, कर्मचारियों और मरीजों ने उसे बचाया।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस थाना कलानौर को फोन पर दी। इस एसएचओ बलविंदर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद केंद्र कलानौर के डाक्टरों व कर्मचारियों सेहत सेवाएं ठप कर दीं। पीसीएमएस एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. हरप्रीत सिंह ने डाक्टर पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।