{"_id":"b9449ef06d78dba4d26a2259aec9de05","slug":"march-rage-against-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद के खिलाफ रोष मार्च
गुरदासपुर
Updated Tue, 24 Sep 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के शहर पेशावर में ऐतिहासिक चर्च में हुए आत्मघाती हमले के विरोध में मंगलवार को कम गिनती कमीशन पंजाब के चेयरमैन मुनव्वर मसीह की अध्यक्षता में ईसाई लोगों ने वाहनों में सवार होकर रोष मार्च निकाला।
पाकिस्तान में चर्च में हुए हमले में कई बेकसूर लोगों की जान चली गई है। ईसाई समुदाय द्वारा निकाला गया रोष मार्च मुनव्वर मसीह गुरदासपुर स्थित निवास से शुरू हुआ।
रोष मार्च विभिन्न शहरों, गांवों और कस्बों से होता हुआ वाघा वार्डर अमृतसर के लिए रवाना हुआ। रोष मार्च में लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हमले में मारे गए लोगों के प्रति दुख प्रकट किया।
विज्ञापन
मुनव्वर मसीह ने कहा कि आतंकवाद का धर्म नहीं होता है। उन्हाेंने कहा कि पाकिस्तान सरकार द्वारा आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रोष मार्च का मुख्य उद्देश्य प्रभु यीशु मसीह द्वारा अमन शांति के संदेश का पैगाम देना और पाकिस्तान सरकार को ऐसी घटनाओं को भविष्य में न घटित होने के लिए चुनौती देना है।
इस मौके पर राजेश गिल मैरिज रजिस्ट्रार कम गिनती, विकटर मसीह, पप्पू मसीह, मेजर गुरनाम मसीह, वस्सन मसीह, एनबोनी, राजकुमार, रशीद मसीह और प्रदीप कुमार मौजूद रहे।