फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   manwal win cricket match

बेहतर प्रदर्शन से जीता मनवाल

Sun, 29 Dec 2013 11:07 PM IST
अमर उजाला,पठानकाेट
अमर उजाला,पठानकाेट Updated Sun, 29 Dec 2013 11:07 PM IST
विज्ञापन
manwal win cricket match
शाहपुरकंडी (पठानकोट)। स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया  शाहपुरकंडी की ओर से सीनियर सेकेंडरी स्कूल में  रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सुखविंद्र सुखा ने की। टूर्नामेंट का मैच मनवाल इलेवन व लमीनी इलेवन के बीच खेला गया। इसका उद्घाटन रविवार को पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने किया। मनवाल इलेवन ने बेहतर प्रदर्शन करते 19 वें ओवर में ही यह मैच जीत लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया है। उन्होंने युवाओं को नशों से दूर रहने और खेलाें के प्रति ध्यान देने की अपील की। इस अवसर पर मनवाल इलेवन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लमीनी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 138 रन बनाए। मनवाल इलेवन ने शुरू से ही आक्रामक रूख अपनाते हुए बढ़िया बल्लेवाजी का प्रदर्शन किया और बढ़िया बल्लेबाजी की बदौलत मैच के 19 वें ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मनवाल इलेवन के ध्रुव ने 50 रन बनाए।
विज्ञापन


इसके लिए उसे मैन आफ दी मैच के खिताब से नवाजा गया। हासिल किया। क्लब अध्यक्ष ने बताया कि पांच जनवरी को टूर्नामेंट क ा फाइनल होगा। विजेता को 21 हजार और उप विजेता को 11 हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर क्लब चेयरमैन राज कुमार हैप्पी, सुखविंद्र सिंह, एमएस धीमान, अवतार लंबू, हरपाल वालिया, काला, विजय कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed