{"_id":"8ef3b49d9a9bd5213dbf16cfb1659668","slug":"learn-the-tricks-of-self-defense","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे
पठानकोट
Updated Wed, 25 Dec 2013 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेडीएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन कोट में जूडो कराटे प्रशिक्षण और योग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में छात्राओं ने खुद की रक्षा करने के लिए जूडो कराटे सीखे और शरीर को निरोग रखने के लिए योग किया। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन रेवती रमण महाजन विशेष रूप से मौजूद रहे।
योग और कराटे का प्रशिक्षण देने आए शारीरिक शिक्षा ट्रेनर व ब्लैक बेल्ट विजेता हरकीरत सिंह ने छात्राओं को योग के आसन बताए। उन्होंने प्राणायाम, लोम विलोम तथा अन्य आसन करवाते हुए छात्राआें से कहा कि वे सुबह योग जरूर करें। छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण देते हुए बताया कि आज के युग में विशेष करके महिलाओं को इस कला का ज्ञान जरूर होना चाहिए। महिलाओं और लड़कियों को कई बार अपनी सर्विस के दौरान अकेले और कई हालात से गुजरना पड़ता है, इसीलिए जूडो कराटे की कला का प्रशिक्षण लेना जरूरी है।
कॉलेज के चेयरमैन रेवतीरमण महाजन ने कहा कि लड़कियों में आत्मरक्षा के लिए साहस का होना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उनके संस्थान की ओर से जहां छात्राआें को गुणात्मक शिक्षा दी जा रही है, वहीं पर इनके व्यक्तित्व विकास के लिए कई आयोजन किए जा रहे हैं। इस मौके प्रिंसिपल डा. एसएम गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, मनीषा शर्मा, सुखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, प्रीति और वंदना मौजूद रहीं।