फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Landed on the street against government personnel

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मी

Sat, 09 Nov 2013 10:49 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Sat, 09 Nov 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
Landed on the street against government personnel
पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर यूनियन ब्रांच वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन की ओर से मांगों को लेकर शिमला पहाड़ी पार्क पठानकोट में सरप्रस्त राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मुलाजिमों ने जोरदार ढंग से नारेबाजी कर लंबित मांगें लागू करने की मांग की।
विज्ञापन


महासचिव सुरेश कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार वर्ष 2004 से पहले वाली पेंशन स्कीम को बिना देरी के लागू करे। उन्होंने कहा कि वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन विभाग में पिछले कई साल से काम करने के बाद कई मुलाजिमों की सेवाएं नियमित की गई हैं, लेकिन उन्हें पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जबकि कुछ कर्मचारियों को उच्च न्यायालय के फैसलों के बाद पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया है लेकिन फैसलों को जरनलाइज नहीं किया है।
विज्ञापन


उन्होंने विभाग में ठेके पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को कम से कम दस हजार रुपये मान भत्ता देने और 198 कर्मचारियों को शीघ्र नियमित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अब तक कर्मचारियों को जुलाई, 2013 से बनती महंगाई भत्ते की देय दस प्रतिशत किस्त जारी नहीं की है। इस कारण कर्मचारियों में रोष है। सरकार ने केवल जनवरी की ही देय किस्त जारी की है। पे कमीशन की तीसरी 30 प्रतिशत बकाया किस्त को अब तक जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि विभाग ने मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को एक बर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक नौकरी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि सरकार पंप आपरेटरों को 10,300 रुपये का स्केल बिल क्लर्क व लेजर कीपर की तर्ज पर दे। उन्होंने केंद्र की तर्ज पर पंजाब के कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग के गठन की मांग की।


इस मौके पर विजय कुमार, अमृत पाल, सुरेश कुमार, राजेश सैनी, बलवंत सिंह, रविंद्र चावला, सुरेश कुमार अविनाश चंद्र, कुलदीप शर्मा, अश्वनी शर्मा, बलवंत सिंह, तारा, तफैल मुहम्मद, सतीश कुमार,  पवन कुमार,  प्रभु लाल, कुलदीप सिंह, सिकंदर सिंह, चमेल सिंह, मोहन सिंह, विजय कुमार, सुरिंदर पाल और मोहन सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed