फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Kuwait on the sender's name swindle

कुवैत भेजने के नाम पर ठगी

Tue, 12 Nov 2013 10:42 PM IST
बटाला
बटाला Updated Tue, 12 Nov 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kuwait on the sender's name swindle
थाना सिविल लाइन पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार जसपाल सिंह पुत्र दारा सिंह और स्वर्ण सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी गांव भुल्लर ने एसएसपी बटाला को लिखित शिकायत देकर वारिस मसीह नामक व्यक्ति पर 2,60,000 रुपये ठगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


एसएसपी बटाला की तरफ से इस मामले की जांच एसएचओ सिविल लाइन को सौंपी गई थी। प्रभावित लोगों ने सिविल लाइन को दिए अपने बयानों में बताया था कि उक्त व्यक्ति ने अपने आप को ट्रेवल एजेंट बताते हुए उनको कुवैत भेजने के लिए उनसे 2,60,000  रुपये गवाहों की हाजिरी में डेरा बाबा नानक रोड स्थित एक पैलेस के सामने लिए और बाद में उनको न तो कुवैत भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 25 जुलाई, 2012 को उक्त व्यक्ति वारिस मसीह ने लिखित तौर पर पैसे वापस करने का वादा किया जिसे पूरा नहीं किया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद जसपाल सिंह और स्वर्ण सिंह के बयानों के आधार पर वारिस मसीह निवासी खुशीपुर के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज करके उक्त व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed