{"_id":"7ecc93d4f1339de0a5b2290268e96dd8","slug":"himachal-resident-control-including-a-kg-druges","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो चरस समेत हिमाचल वासी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किलो चरस समेत हिमाचल वासी काबू
पठानकोट
Updated Mon, 14 Oct 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने एक किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पौने एक लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का निवासी है। आरोपी हिमाचल में ही मादक पदार्थों की तस्करी करता था। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है ताकि अंतरराज्यीय तस्करी के गिरोह तक पहुंचा जा सके।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले सदर पुलिस ने भी मीरथल के पास पांच किलोग्राम चरस के साथ हिमाचल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक थाना डिवीजन नं.2 की पुलिस ने गश्त के दौरान सैली कुलियां के पास एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो वह खिसकने लगा।
पुलिस पार्टी ने उसे पकड़कर तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके पास से बैग में एक किलोग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में उसकी पहचान हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की तीसा तहसील के गांव कथलौर निवासी रोशन लाल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पौने एक लाख है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हिमाचल प्रदेश से चरस लाकर उसे पंजाब में बेचने के लिए जा रहा था।