फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   health, ambulance, workers, strike Pathankot.

एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाईं

Sun, 25 May 2014 10:42 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Sun, 25 May 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
health, ambulance, workers, strike Pathankot.
स्वास्थ्य सेवाएं तुरंत मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई 108 नम्बर एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मियों की हड़ताल से मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कर्मियों के यूनियन का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने चुनाव पूर्व किया गया वादा पूरा नहीं किया। यही वजह है कि अब उन्हें मजबूर होकर आंदोलन की राह अख्तियार करनी पड़ी है।
विज्ञापन


एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल 22 मई से शुरू हुई थी। इससे सबसे ज्यादा खामियाजा राज्य की गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अगर अचानक हुए हादसे, महिलाआें की डिलीवरी या फिर किसी अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज को सिविल अस्पताल लाना हो, तो उन्हें अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पठानकोट में 108 नंबर की छह एंबुलेंस पंजाब सरकार की ओर से मुहैया करवाई गई है। इसका लाभ बधानी, दुनेरा, पठानकोट, घरोटा, बारठ साहिब तथा तारागढ़ के लोगों को मिल रहा था।

हड़ताल के संबंध में यूनियन सदस्य सुरिन्द्र ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से निर्णय लिया गया था कि लोकसभा चुनाव के बाद कर्मचारियों को कार्पोरेशन के अधीन कर दिया जाएगा, लेकिन चुनाव बाद ऐसा नहीं हुआ।


ग्रामीण क्षेत्रों की सेवाओं से ज्यादा असर
भोआ निवासी तृप्ता देवी व सुनीता देवी ने बताया कि रिश्तेदार कृष्णा देवी बीमार हो गई थी, उन्हें सिविल अस्पताल लाने के लिए जब उन्होंने 108 नम्बर पर फोन किया तो उन्हाेंने कहा कि वह गाड़ी को भेज रहे हैं, लेकिन कुछ ही समय के बाद उन्होंने दोबारा फोन किया तो उन्होंने जवाब दिया कि 108 नम्बर एंबुलेंस की हड़ताल के चलते गाड़ी नहीं आ रही।

उन्हाेंने कहा कि काफी समय बर्बाद होने के बाद वह तुरंत अपने मरीज को प्राइवेट गाड़ी में अधिक पैसे खर्च कर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed