{"_id":"e95c1b7cff876f1561f89a5f408748a9","slug":"government-is-not-encouraging-sports-bajwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों को प्रोत्साहन नहीं दे रही सरकार : बाजवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों को प्रोत्साहन नहीं दे रही सरकार : बाजवा
गुरदासपुर
Updated Mon, 07 Oct 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सरदार फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि राज्य की अकाली-भाजपा सरकार युवाओं को सही रास्ता दिखाने में नाकाम रही है जिस कारण युवा नशे की गर्त में डूबते जा रहे हैं। बाजवा सोमवार को गांव नैनेकोट में लौगिया गोत्र के जठेरों की याद में करवाए गए मेले में पहुंचे थे।
इस अवसर पर उन्होंने कबड्डी मैच भी देखा। इस मौके पर फतेह बाजवा का गांव निवासियों ने सम्मान किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों को उत्साहित करने के लिए गांव मेला कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह भिंदा की प्रशंसा की। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा करने में हरियाणा से बहुत पीछे रह गया है जो चिंता की बात है।
उन्होंने कहा कि बादल सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए बुनियादी ढांचा भी स्थापित नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि आज जगह-जगह शराब के ठेके खुल रहे हैं। खिलाड़ियों को न तो कोई वजीफा और न ही नौकरियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को एक हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने और गरीब छात्रों को मुफ्त शिक्षा देने से भाग रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का खजाना एकदम खाली है तथा कर्मचारियों को देने के लिए कोई पैसा नहीं है। फजूल खर्चों के लिए सरकार लोगों पर टैक्सों का भारी बोझ डाल कर लूट रही है। इस मौके पर बलविंदर सिंह भिंदा प्रधान, भूपिंदर पाल सिंह बिट्टी, जसबीर सिंह ढ़िढसा और प्रो सरचंद सिंह मौजूद रहे।