फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   gas, leak, six injured, Amritsar,Batala

लंगर के दौरान गैस रिसाव, छह झुलसे

Sat, 21 Jun 2014 10:33 PM IST
बटाला।
बटाला। Updated Sat, 21 Jun 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
gas, leak, six injured, Amritsar,Batala
डोगरा मोहल्ले के एक मकान में शनिवार को आयोजित लंगर के कार्यक्रम के बीच सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग भड़क उठी। हादसे में तीन महिलाएं व तीन बच्चों समेत छह लोग बुरी तरह झुलस गए। हताहत लोगों में शामिल पांच लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जबकि एक अन्य घायल वृद्धा का इलाज सिविल अस्पताल बटाला में चल रहा है। घायलों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। डोगरा मोहल्ले का रहने वाला जसपाल सिंह सड़क हादसे में घायल होने के बाद से ही बीमार चल रहा है। शनिवार को उसकी सलामती की कामना को लेकर परिजनों की ओर से लंगर का आयोजन किया गया था। इस बीच परिवार की महिलाएं और बच्चे भोजन तैयार करने में लगे हुए थे। जसपाल के पड़ोसी का परिवार भी इस मामले में उनकी मदद कर रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच  सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगी। कुछ ही देर में कमरे में आ लग गई। इसमें जसपाल की पत्नी जसबीर कौर, मां सुरजीत कौर तथा मिंटू के अलावा जसपाल के चेचेरे भाई की पत्नी पूजा, बेटी रशमीत(14), बेटी जशन (12) तथा छोटा बेटा शरण(8)बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत नाजुक होने के कारण वृद्धा सुरजीत कौर को छोड़ कर शेष सभी घायलों को अमृतसर रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार अमृतसर रेफर किए गए लोग करीब 80 प्रतिशततक झुलस चुके थे। घटना की सूचना पर मौके पर गए फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग काबू करने में कामयाबी पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed