फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Gale, rain, Pathankot, traffic, railway line, roads, Sujanpur

पठानकोट में आंधी-बारिश का कहर

Sat, 16 Aug 2014 10:46 PM IST
पठानकोट/सुजानपुर ।
पठानकोट/सुजानपुर । Updated Sat, 16 Aug 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
Gale, rain, Pathankot, traffic, railway line, roads, Sujanpur
जिले में तेज आंधी और बारिश कहर साबित हुई। सड़कों पर कई जगह पड़ों के गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ऐसे में यातायात और बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। वहीं खड्डी खड्ड के पास स्कूटी सवार दो छात्र पानी में बह गए। हालांकि उन्हें किसी तरह से बचा लिया गया। लगातार बारिश से पठानकोट-नैरोगेज रेलमार्ग पर पेड़ गिरने से 7 घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा। बारिश का पानी दुकानों से लेकर लोगों के घरों में घुस आया। इससे नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल भी खुल गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात 10 बजे से जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जोकि शनिवार को दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। आज सुबह खड्डी खड्ड में बारिश का पानी आने से सकूटी पर जा रहे दो बच्चे बह गए। उन्हें रास्ते से गुजर रहे सेना के एक जवानों ने छलांग लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


सुरक्षित बचाए गए दोनों छात्र पनव और अभिषेक दसवीं के छात्र हैं। उधर, नैरोगेज रेलवे ट्रैक पर रामाशरण कालोनी के पास ट्रैक पेड़ गिरने से रेल परिचालन भी बाधित रहा। वहीं डिफेंस रोड, पठानकोट-कुल्लू रोड, सुजानपुर माधोपुर रोड पर कई जगह पर पेड़ गिने से यातायात ही प्रभावित रहा। डिफेंस रोड पर सेना के जवानों ने पेड़ को काटकर ट्रैफिक को बहाल किया। दूसरी तरफ सुजानपुर में मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण सड़कों व स्कूलों में पानी भर गया। वहीं लोगों को कई जगह बिजली की सप्लाई बाधित होने से परेशानी उठानी पड़ी। गांव सोली भोली के सरकारी प्राइमरी स्कूल, गांव अजीजपुर के मिडिल स्कूल व पुलिस थाना सुजानपुर के सांझ केन्द्र में दो फुट तक पानी भर गया। वहीं गांव अजीजपुर खदावर में गलियों में एक से दो फुट पानी भर गया।

कैलाशपुर बाग वाली माता मार्ग पर सुजानपुर थाना के पास सड़क  के बीच पेड़ गिरने व पठानकोट सुजानपुर मार्ग में भी पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। वहीं दूसरी तरफ घो फीडर, अजीजपुर फीडर , माधोपुर फीडर, पंगोली, में कई जगह तेज आधी से बिजली के पोल टूटने के  कारण बिजली सप्लाई बाधित रही। एसडीओ सुरिन्द्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 15 पोल टूटे हैं।



यह इलाके सर्वाधिक प्रभावित
रात में बारिश से नुकसान का पता नहीं चल सका, लेकिन जब दुकानदार सुबह अपनी दुकानों पर पहुंचे तो भीतर पानी देखकर दंग रह गए। शहर के गांधी चौक, मेन बाजार, शास्त्री नगर, काली माता मंदिर, ढांगू रोड, माडल टाउन में दो से तीन फीट तक पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed