{"_id":"d3f3ee7c16ba3a2f9d2f6a6e7823bfa2","slug":"five-more-dengue-patients-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में पांच और मरीजों को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में पांच और मरीजों को डेंगू
पठानकोट
Updated Sat, 26 Oct 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का डंग जहरीला होता जा रहा है। जिले में पांच और मरीजों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। इनमें एक मरीज निजी अस्पताल और चार सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती हैं। इस प्रकार डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 27 तक पहुंच गई है। वहीं डेंगू के बढ़ते मरीजों के कारण सिविल अस्पताल के डेंगू वार्ड में बेड फुल हो गए हैं।
मालूम हो कि अब तक डेंगू के तीन संदिग्ध मरीजों की शुक्रवार को मौत हो चुकी है जबकि कई संदिग्ध केस सामने आ चुके हैं। शुक्रवार तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 22 थी, जो पांच नए मरीज आने से बढ़कर 27 तक पहुंच गई है।
इस बारे में जिला नोडल अफसर डा. सुच्चा राम ने बताया कि सेहत विभाग ने 10 मरीजों के सैंपल जांच को भेजे थे। उनमें से पांच मरीज ढांगू रोड निवासी रक्षा रानी पत्नी मनोहर लाल, घरथौली मोहल्ला निवासी राजकुमार पुत्र मनोहर लाल, गांव पवार निवासी सारिया, दीनानगर के गांव मगराड़ा निवासी सरवन सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के कंडवाल निवासी मंगल सिंह पुत्र तारू राम में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रक्षा रानी के प्लेटलेट्स की मात्रा 23 हजार तक पहुंच चुकी है और वह निजी अस्पताल में भर्ती है। इसी प्रकार राजकुमार के प्लेटलेट्स 46 हजार और मंगल सिंह की प्लेटलेट्स 29 हजार हैं। उन्होंने बताया कि उक्त सभी मरीज डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका पूरा ट्रीटमेंट किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पठानकोट शहर के प्रभावित इलाकों में स्प्रे कराने के लिए नगर निगम को लिखा गया है और पंचायतों को भी अवगत करवाया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घर और आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखें। कूलरों में पानी जमा न होने दें। घर और छत पर पडे़ टायरों तथा पुरानी चीजों के बीच पानी न जमा होने दें। शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें।