फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   five control coarseness of the Gandhi statue

गांधी जी की प्रतिमा से बेअदबी करते पांच काबू

Wed, 05 Feb 2014 11:45 PM IST
पठानकोट।
पठानकोट। Updated Wed, 05 Feb 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
five control coarseness of the Gandhi statue
गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा से छेड़छाड़ और बेअदबी करने पर पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अमृतसर के रहने वाले हैं और पठानकोट में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे इनोवा कार गांधी चौक  पर आकर रुकी। उसमें सवार युवकों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने ट्रैफिक कोन को उठाकर चौक पर लगी गांधी जी के प्रतिमा पर रख दिया और बारी-बारी से उसपर निशाना लगाने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान सब्जी मंडी जाने के लिए घर से निकले चार मरला क्वार्टर निवासी रमेश कुमार ने युवकों को महात्मा गांधी जी की प्रतिमा से बेअदबी करते देख तुरंत थाना डिवीजन नं.1 की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांच युवकों को इनोवा समेत काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक पठानकोट के डिफेंस रोड पर एक शादी समारोह में शरीक होने आए थे और वहां से अमृतसर लौट रहे थे। थाना डिवीजन नं. 1 की पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी हरप्रीत सिंह कंवल, पवन शर्मा, रोबिन शर्मा, रछपाल और हरजिंद्र सिंह के रूप में हुई है।


एसएसपी राकेश कौशल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उधर, कांग्रेस ने घटना की निंदा की है। जिला अध्यक्ष अनिल विज की अगुवाई में कांग्रेसियों ने बुधवार दोपहर गांधी जी की प्रतिमा की गंगा जल से सफाई की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता का अपमान किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed