फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Extra Diet of fast may be damaging

व्रत में नुकसानदायक हो सकती है एक्सट्रा डाइट

Thu, 10 Oct 2013 11:43 PM IST
अमर उजाला पठानकोट
अमर उजाला पठानकोट Updated Thu, 10 Oct 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
Extra Diet of  fast may be damaging
पठानकोट। नवरात्र के दौरान ली गई एक्सट्रा डाइट आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। यह कहना है सेहत विशेषज्ञों का। इस संबंध में सिविल अस्पताल के सीनियर डॉ. एमएल अत्री का कहना है कि व्रत का खानपान मोटापा बढ़ाने वाला होता है। इस दौरान लोग शुद्ध देशी घी में बना भोजन लेते हैं।
विज्ञापन

कुट्टू के आटे की पूडी, पराठा, पनीर, आलू की सब्जी, रबड़ी, रसगुल्ला, पकौड़ा, मिठाई, नमकीन आदि भी हाई कैलोरी वाले भोजन हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद कम नुकसानदायक ज्यादा हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया नवरात्र में नौ दिन उपवास के दौरान हमें खाद्य पदार्थों का चयन करते वक्त सतर्क रहना चाहिए। दरअसल, भोजन में शामिल आलू, खीर, साबूदाना न केवल मोटापा बढ़ाते हैं बल्कि एसीडिटी और गैस्ट्रिक की परेशानियां भी पैदा करते हैं। कुट्टू के आटे की एक रोटी में गेहूं के आटे की एक रोटी के बराबर लगभग 70 कैलोरी होती है, लेकिन तलने पर यह मात्रा 150 कैलोरी पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र में लोग ब्रेकफास्ट-लंच नहीं करते, शाम को पूजा के बाद आहार लेते हैं। इस दौरान दूध, केला भी खूब खाया जाता है। ये सब हाई कैलोरी डाइट है इसलिए व्रत के दौरान सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक कैलोरी ले चुके होते हैं। ऐसे में व्रत रहने के दौरान खाने पर संतुलन बनाए रखें। इतना कम भी न खाएं कि नुकसान हो।

 शरीर में किसी भी हाल में पानी की कमी नहीं होना चाहिए। पानी की मात्रा कम होने पर शरीर में सोडियम , पौटैशियम, मैगनीशियम, फास्टफोरस की मात्रा कम होने लगती है। इससे मांसपेशियों में अकड़न, रक्तदाब कम और थायरायड हार्मोन का स्तर गिर सकता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि गर्भवती महिलाओं को व्रत नहीं रखना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार एक सामान्य पुरुष को एक दिन में 1000 कैलोरी और महिला को 1350 कैलोरी की आवश्यकता होती है। यदि व्यक्ति अधिक मेहनत करने वाला है तो कैलोरी की मात्रा उसी के अनुसार बढ़ जाती है।

--: किसमें कितनी कैलोरी
कुट्टू के आटे की 3 से 4 पूड़ी: 400 कैलोरी
खीर 100 ग्राम                     :  300 कैलोरी,
ड्राइफ्रूट, खोया, बर्फी दो पीस :  350 कैलोरी,
पनीर दो पीस                        :  400 कैलोरी
सबूदाने की खीर एक कटोरी  :  200 कैलोरी
साबूदाना नमकीन 100 ग्राम  :  250 ग्राम कैलोरी
पकोड़ा दो पीस                     :  250 ग्राम कैलोरी
आलू तला 100 ग्राम         :  200 कैलोरी

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed