{"_id":"49a8313ab6328c2beb30efb99efff8c7","slug":"drug-arrest-villages-dsp-rural-areas-smugglers-pathankot-punjab-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे पर लगाम के लिए सरपंचों का सहारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे पर लगाम के लिए सरपंचों का सहारा
पठानकोट ।
Updated Thu, 19 Jun 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत अब पुलिस इस मामले में सरपंचों की मदद ले रही है। इसी प्रयास में थाना उच्चा थड़ा के अधीन पड़ते गांवों के सरपंचों के साथ डीएसपी धार कमल सिंह और थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बैठक की।
बैठक में डीएसपी कमल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों केनिर्देशानुसार सभी पंचायतें इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनके गांव में कोई बाहरी या गांव का कोई व्यक्ति अन्य लोगों को किसी प्रकार का नशा तो नहीं बेच रहा है।
उन्हाेंने सभी पंचायतों से अपील करते हुए कहा कि अगर ऐसा कोई भी व्यक्ति है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाय। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें सिविल वर्दी में गांव-गांव जाकर नशेड़ियों और नशा बेचने वालों की तलाश कर रही है। अगर कोई भी व्यक्ति नशे का कारोबार करता पकड़ा गया तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी पंचायतों से इस कार्य में सहयोग की अपील की है। पुलिस नशा पीड़ितों का मुफ्त इलाज करवान के लिए आगे आएगी।
विज्ञापन
रात को पहरा लगाने की अपील
डीएसपी कमल सिंह ने सभी सरपंचों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार सभी अपने गांव में रात के समय ठीकरी पहरा लगवाएं, ताकि कोई बाहरी व्यक्ति रात के समय गांव में आकर चोरी छिपे कोई अवैध कार्य न कर सके। इस मौके पर ठाकुर करतार सिंह, सरपंच बलवंत सिंह, अशोक कुमार, करनैल सिंह, विक्की काठा, दिलबाग सिंह, वरियाम सिंह, काका राम, शमशेर सिंह, कर्मचंद ढिल्लों, आंचल सिंह, करतार सिंह, रत्न चंद व कुलविंद्र सिंह सहित करीब 25 गांवों के सरपंच मौजूद थे।