{"_id":"b505025dee7e7b54f1a003b0a8c7eafa","slug":"dirty-water-enter-house-shop-field-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर, दुकानों और खेतों में घुस रहा गंदा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर, दुकानों और खेतों में घुस रहा गंदा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 28 Feb 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानपुर के वार्ड नंबर 14 के अधीन पड़ते मोहल्ला जम्मू कलियारी में नाला ब्लाक होने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों का कहना है गंदा पानी घर, दुकानों के अलावा खेतों में घुस रहा है। इससे फसलें खराब हो रही है।
साथ ही इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा है। स्थानीय लोगों और कांग्रेस पार्षद सुकर्मा शर्मा ने नगर काउंसिल पर विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। वहीं नगर काउंसिल अध्यक्ष रूपलाल भेदभाव के आरोप को पूरी तरह से निराधार बताया है।
मोहल्ला जम्मू कलियारी की गली नंबर तीन निवासी जोध सिंह, राकेश महाजन, राज सिंह, बब्बू मान, हरजिंद्र सिंह, पुरषोत्तम, धीरज, जटटा, राजिंद्र, प्रभात सिंह, हैप्पी आदि ने बताया कि शमशानघाट की ओर जाने वाली सड़क के पास ही एक नाला बहता है।
विज्ञापन
यह नाला टैंपो स्टैंड सुजानपुर से शुरू होकर पुल नंबर 5 नहर में जाकर खुलता है। सफाई न होने से यह नाला हर समय ब्लाक रहता है। इससे गंदा पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों, दुकानों, खेतों में चला जाता है।
गंदे पानी से उनकी कई एकड़ फसल खराब हो चुकी है। साथ ही गलियों में गंदा पानी भरा रहता है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा है। वहीं स्कूल जाने बच्चों को भी काफी दिक्कते होती हैं। मोहल्लावासियों ने बताया कई बार नगर काउंसिल से समस्या का निपटारा करने की गुहार लगाई गई।
इसके बाद भी उनकी इस समस्या का हल नहीं हुआ। पार्षद सुकर्मा शर्मा का कहना है कि वह कांग्रेस पार्टी से हैं। इसके चलते नगर काउंसिल प्रशासन उनके वार्ड में विकास कार्य कराने में भेदभाव कर रहा है।
नगर काउंसिल प्रधान रूपलाल कहा कहना समस्या उनके ध्यान में है। उन्होंने बताया नाले पर बनी पुलिया को ऊंचा कराया जाएगा और नाले के शुरू पर जाली लगाई जाएगी, ताकि कचरा इस नाले में न जा सके। उन्होंने कहा कांग्रेसी पार्षद व मोहल्लावासियों के भेदभाव सबंधी आरोप निराधार हैं। नगर काउंसिल हर वार्ड की समस्या को लेक गंभीर है।