फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Did not purchase paddy

खरीद केंद्रों में नहीं पहुंचीं एजेंसियां

Tue, 01 Oct 2013 11:03 PM IST
पठानकोट।
पठानकोट। Updated Tue, 01 Oct 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
Did not purchase paddy
धान की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू हो गई है लेकिन मंगलवार को पठानकोट के खरीद केंद्रों पर सरकारी खरीद एजेंसियां नहीं पहुंचीं। इसके साथ ही खरीद केंद्रों पर अव्यवस्था का आलम रहा। प्रशासन ने धान के पकने में समय लगने का हवाला देकर मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


जिले के 15 खरीद केंद्रों पर धान की खरीद की जानी है। पठानकोट में मार्कफेड, कानवां में एफसीआई व पनग्रेन, नारंगपुर में मार्कफेड व पंजाब एग्रो, फिरोजपुर में मार्कफेड व वेयर हाउस, सरना में एफसीआई व पनग्रेन, भोआ में पनग्रेन, घो में मार्कफेड, नंगलभूर में मार्कफेड, मलिकपुर में वेयर हाउस, नरोट जैमल सिंह व बम्याल में पनसप, फरवाल में पनसप व वेयरहाउस और सिहोड़ा कलां में पनसप की ओर से धान खरीदा जाना है।
विज्ञापन


पिछले साल जिले में साढ़े 53 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी। इस वित्तीय वर्ष में लगभग 56 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशासन के दावों के विपरीत किसी भी मंडी में खरीद एजेंसी नहीं पहुंच सकीं। उधर, धान तोलने के लिए मापतोलक मंडी में होने चाहिए, लेकिन मापतोलक सरकारी दफ्तरों में पड़े रहे। इससे धान खरीद की प्रशासनिक तैयारियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पठानकोट मंडी में धान की गैर प्रमाणित किस्म लेकर आए भरोली गांव के किसान लखबीर सिंह, अजीत कुमार ने बताया कि उनका धान आढ़तियों की ओर से खरीदा जाना है लेकिन धान डालने के लिए मंडी के शेड में पर्याप्त जगह नहीं है। शेड के नीचे अभी भी आढ़तियों का सामान लगा है।

आढ़ती राजेश कुमार ने बताया कि पठानकोट मंडी में पहले मार्कफेड की ओर से धान खरीदा जाता था लेकिन अब वेयरहाउस की ओर से धान खरीदने की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक खरीद एजेंसी फाइनल नहीं होने की वजह से खरीद का काम शुरू नहीं हो सका है। 


दूसरी तरफ जिले की सरना और घो मंडी में भी सन्नाटा छाया रहा। ऐसे ही हालात दूसरी मंडियों में भी रहे। वहीं दूसरी ओर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मंगल दास ने दावा किया कि धान खरीद शुरू करने के आदेश के बाद से मंडी में सभी प्रबंध पूरे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में धान पकने में समय लग जाता है इसलिए सरकारी खरीद एजेंसियां भी देरी से पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार से खरीद केंद्रों पर एजेंसियां पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed