फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   death, two, road, accident, pathankot

कार से कुचलकर दो लोगों की मौत

Sat, 13 Feb 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 13 Feb 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
death, two, road, accident, pathankot
शहर के गांव खतीब के बाईपास पर शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ने सड़क पार करते हुए दो लोगों को कुचल दिया। इससे दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी कार चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही थी।

कार अमृतसर की तरफ से आ रही थी और कार में दो लोग सवार थे। कार बटाला के गांव खतीब के नजदीक पहुंची थी। इसी बीच दो लोग सड़क पार करने के चक्कर में तेज गति से आ रही कार कीचपेट में आ गए।
विज्ञापन


रफ्तार तेज होने के कारण उक्त दोनों व्यक्ति कार के बंफर से टकराने के बाद कार के फ्रंट शीशे से टकरा गए। इससे  शीशा टूट गया। इसके बाद कार सड़क के साथ लगते गड्ढों में जा गिरी और करीब मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्तियों की पहचान पहचान प्रेम मसीह(45) गांव हसनपुरा बटाला और केवल सिंह 47 वासी अजीत नगर बटाला के रूप में हुई है।

सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि आरोपी कार ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed