फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   death, Suspicious, die, hospital, police, poisoning, murder, suicide, Gurdaspur

चोरी के आरोप के बाद नौकरानी की मौत

Sat, 31 May 2014 10:19 PM IST
गुरदासपुर ।
गुरदासपुर । Updated Sat, 31 May 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
death, Suspicious, die, hospital, police, poisoning, murder, suicide, Gurdaspur
अपने मालिक के घर आग लगने की घटना के बाद चोरी के आरोपों से घिरी युवती
विज्ञापन
की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी हालत तब बिगड़ी जब वह अपने मालिक के घर मौजूद थी। पुलिस को शक है कि मामले से संबंधित युवती की मौत किसी जहरीले पदार्थ के निगलने के कारण हुई है। हालांकि पुलिस मौत की असल वजह हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए जांच में जुटी है।

थाना सिटी क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी करीब 17 वर्षीय सपना पुत्री सोमराज गीताभवन रोड़ निवासी पवन कुमार के घर साफ सफाई का काम करती थी। सपना के पिता सोम राज ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रोज की भांति सुबह नौ बजे घर से साफ-सफाई का काम करने लिए पवन कुमार के घर गई थी। कुछ देर बाद उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है।

जब तक वे सिविल अस्पताल पहुंचते उसकी बेटी की मौत हो चुकी थी। उधर, डीएसपी (सिटी) गुरबिंदर सिंह सांघा ने बताया कि पवन कुमार के घर पिछले रविवार को आग लगने की घटना हुई थी। तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी कि उनकी नौकरानी सपना ने घर में पड़े करीब एक लाख 75 हजार रुपयों को चुरा लिए हैं। आरोप लगनेे बाद सपना ने पवन के घर जाना बंद कर दिया था।

लेकिन शनिवार सुबह करीब नौ बजे  वह एक बार फिर पवन कुमार के घर जा पहुंची। वहीं दिन में करीब 12 बजे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर तत्काल उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी संाघा ने बताया कि मामले में धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौत की असल वजह क्या है यह जानने के लिए जांच चल रही है। इसके लिए अब उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed